Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana का लाभ लेने के लिए आज 31 मई 2021 आखरी तारीख है

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana
Image Source Chiranjeevi Yojana

आज अंतिम तिथि, जयपुर जिले में 3600 ई मित्र केंद्र है| कोई भी व्यक्ति किसी भी ई मित्र से रजिस्ट्रेशन करवा सकता है|

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 31 मई 2021 दी गई है। जयपुर जिले में 3600 ई मित्र कियोस्क केंद्र हैं। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाने के लिए योजना आरम्भ की गई थी। जिन लोगों ने 30 अप्रैल 2021 तक पंजीकरण करवा लिया है, उन्हें 1 मई 2021 से योजना का लाभ मिलने लग गया। वहीं 31 मई 2021 तक पंजीकरण करवाने वालों को पंजीकरण की दिनांक से और उसके बाद पंजीकरण करवाने वालों को 01 अगस्त 2021 से ही इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

पात्र परिवार एवं बीमा राशि

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के लाभार्थी, सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार, लघु व सीमांत कृषक, संविदाकर्मी- इन वर्गों की प्रीमियम राशि राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इन वर्गों के अतिरिक्त राज्य के अन्य सभी परिवारों को मात्र 850 रुपए देना होगा।

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

जन आधार संख्या या जन आधार रजिस्ट्रेशन रसीद संख्या तथा आधार कार्ड आदि की आवश्कता है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। अधिक जानकारी के लिए 1800-180-6127 पर कॉल किया जा सकता है।

इन दस्तावेज से जन-आधार रजिस्ट्रेशन होगा आसान

  1. परिवार के समस्त सदस्यों के आधार कार्ड (PDF फॉर्मेट में)
  2. समस्त सदस्यों के पासपोर्ट साईज फोटो (jpeg/jpg फॉर्मेट में)
  3. नया/ पुराना राशन कार्ड (PDF फॉर्मेट में)
  4. महिला मुखिया की बैंक पास बुक/कैन्सल चेक/बैंक स्टेटमेंट (PDF फॉर्मेट में)
  5. मोबाइल नम्बर, वार्ड नंबर (शहरी छेत्र)
  6. एससी-एसटी वर्ग का होने पर महिला मुखिया का जाति प्रमाण पत्र

मात्र 850/- रुपए में कोई भी ले सकता है चिरंजीवी योजना का लाभ

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima योजना में कोई भी परिवार 850 रुपए का प्रीमियम जमा करवा कर 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थी, सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार, लघु एवं सीमांत कृषक व संविदा कर्मियों की पूरी प्रीमियम राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के तहत बीमित परिवार का कोई व्यक्ति अगर अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे कैश लैस उपचार मिलेगा यानी उसे किसी भी तरह का खर्च देने की जरूरत नहीं है। इसमें सामान्य बीमारी के लिए 50 हजार रूपये तथा गंभीर बीमारी के लिए 4.50 लाख रुपये तक का प्रति परिवार प्रति वर्ष का बीमा होगा। वर्तमान सरकार ने कोरोना का उपचार भी इस योजना में शामिल कर दिया है।

यह भी पढ़े: Emitra से करे Utkarsh Online Courses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *